Saturday, 25 May 2019

तो मजा है....

तो मजा है....

बादलों में ढकी हो मंजिल
तो उसे पाने में नशा है,
राह जब कठिनाइयों से भरी हो 
तो चलने में मजा है...
संभल जाँऊ ऊंचाई से गिरकर
तो गिरने में नशा है,
हार में भी अपनी जीत छिपी हो
तो उस हार में भी मजा है...
अंगारो पर चलते दिल को दे 
तो उसी ठंडक में नशा है,
रक्तसम आंसुओं में आनंद भर दूँ
तो उस रोने में भी मजा है...
वज्रसम मैं मोमसा पिघल जाँऊ
तो उस पसीजने में नशा है,
बस एक बार वह मंजर पालू 
फिर तो मौत में भी मजा है...

No comments:

Post a Comment

सजदे में तुम्हारे हमें झुकने दो....

जब से तेरा प्यार मिला है  शायद खुद को खो दिया है थोड़ा ही सही प्यार निभाने दो  सजदे में तुम्हारे हमें झुकने दो.... भरी आंखों से ...